सादुलपुर-हिसार रोड पर होटल में भीषण आग:पास की तीन दुकानें भी जलीं, एक व्यक्ति की हुई मौत
सादुलपुर-हिसार रोड पर होटल में भीषण आग:पास की तीन दुकानें भी जलीं, एक व्यक्ति की हुई मौत
सादुलपुर : चुरू जिले के सादुलपुर के श्योपुरा गांव के पास सादुलपुर-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर स्थित एक होटल में बीती रात भीषण आग लग गई। रात करीब 10 बजे लगी इस आग ने आसपास की तीन दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने जेसीबी की मदद से मिट्टी डालकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर अभी भी बड़ी मात्रा में बायो डीजल बिखरा हुआ है।

ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश ने बताया कि जब वो मौके पर पहुंचे, तब होटल के पास की तीन-चार दुकानें जल रही थीं। एक दुकान में सो रहे एक व्यक्ति की इस हादसे में मौत हो चुकी थी। मृतक के परिजनों के रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040301


