[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से काटी गई खेजड़ी की लकड़ियों से भरी पिकअप गाड़ी जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से काटी गई खेजड़ी की लकड़ियों से भरी पिकअप गाड़ी जब्त

पिलानी में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से काटी गई खेजड़ी की लकड़ियों से भरी पिकअप गाड़ी जब्त

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

पिलानी : वन विभाग की टीम ने पिलानी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से काटी गई खेजड़ी की लकड़ियों से भरी एक पिकअप गाड़ी को जब्त किया है। यह कार्रवाई वन संरक्षक (डीएफओ) उदाराम सियोल के सख्त निर्देश पर की गई। वन विभाग को अवैध रूप से खेजड़ी की लकड़ियों की तस्करी किए जाने की गोपनीय सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने देर रात अभियान चलाया। टीम ने पिलानी क्षेत्र में एक पिकअप गाड़ी को रोका, जिसमें अवैध रूप से काटी गई खेजड़ी की लकड़ियां भरी हुई थीं। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी को कब्जे में लिया और उसमें लदी लकड़ियों को जब्त कर लिया।इस सफल अभियान में वन विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। टीम में सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) कमल चंद, एसीएफ हरेंद्र भाकर, रेंजर चिड़ावा सुमन कुमारी और रेंजर वन सुरक्षा संदीप लॉयल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनके अलावा, वनपाल मुकेश कुमार, सुधीर भडीया, वन रक्षक प्रकाश आनंद और ड्राइवर राजकुमार ने भी इस कार्रवाई में सक्रिय रूप से भाग लिया। वन विभाग ने बताया कि जब्त की गई लकड़ियों और वाहन के संबंध में आगे की जांच की जा रही है। इस तरह की कार्रवाई से पेड़ों की अवैध कटाई और तस्करी पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि वन संपदा और वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62