[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाला लिच्छूराम गोदारा गिरफ्तार, SC-ST समाज में आक्रोश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाला लिच्छूराम गोदारा गिरफ्तार, SC-ST समाज में आक्रोश

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाला लिच्छूराम गोदारा गिरफ्तार, SC-ST समाज में आक्रोश

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रूस्तम अली खान

सरदारशहर : डूंगरगढ़ के रीडी गांव निवासी लिच्छूराम गोदारा द्वारा सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो के दौरान SC-ST समाज के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने से समाज में भारी रोष फैल गया। सोमवार को SC-ST संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में लोग सरदारशहर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इस दौरान चीता सेना के ओमकार बाली ने कहा कि “जो लोग इंसान में इंसानियत नहीं देखते और घृणित मानसिकता रखते हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।” मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी लिच्छूराम गोदारा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, बाद में उसने एक वीडियो जारी कर सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी। शिकायत दर्ज कराने पहुंचे लोगों में निरंजन धानका, सतपाल मेघवाल, जयपाल धानका, सुरेंद्र कुमार, मनोज शंकर, ओमप्रकाश मेघवाल, अशोक सामरिया, मोहनलाल, सुभाष धानका, ओमप्रकाश सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62