[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए बच्चे आज़म थीम ने दी गुल्लक तोड़कर सहायता राशि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए बच्चे आज़म थीम ने दी गुल्लक तोड़कर सहायता राशि

पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए बच्चे आज़म थीम ने दी गुल्लक तोड़कर सहायता राशि

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : जिला मुख्यालय पर ‌ आज एक बच्चे का जज्बा देखकर दिल को बड़ा ही सुकून मिला बच्चे को जब मालूम हुआ की मरकजी मस्जिद व्यापारीयानय से जुम्मे के दिन खाद्य सामग्री की गाड़ी पंजाब बाढ़ग्रस्त इलाके के लिए रवाना होगी और हर इंसान अपनी तरफ से मदद कर रहा है तो 12 साल के आजम थीम ने भी अपने गुल्लक में इकट्ठे किए हुए ‌ 21 हजार रुपए जो उसने साइकिल के लिए इकट्ठे किए थे गुल्लक खोला और अपने ‌ दादा महबूब थीम से ‌ कहा कि मुझे साइकिल नहीं चाहिए यह मेरे जमा पैसे पंजाब बाढ़ग्रस्त लोगों की मदद के लिए मस्जिद के इमाम साहब को आप दे दें। दादा ने मरकज मस्जिद के इमाम ‌ मौलाना मोहम्मद इमरान को ‌ अपने घर बुलाया और उन्हें 21000/-रुपए अपने बच्चे के गुल्लक से इकट्ठे किए हुए दे दिए। छोटे से बच्चे के जज्बे को पूरे मोहल्ले व शहर में सराया गया। इससे यह सबक मिलता है की मदरसे में पढ़ने वाला बच्चा इंसानियत का पैगाम देरहा है।‌ इस मौके पर ,आदिल थीम, सोहेल थीम, आसिफ, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62