कांग्रेस कार्यालय में जमील चौहान का हुआ स्वागत
कांग्रेस कार्यालय में जमील चौहान का हुआ स्वागत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय शहर ब्लॉक कांग्रेस व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस पर ,चूरू जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान को , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशों अनुसार,चूरू जिला कांग्रेस अध्यक्ष इंदराज खीचड़ ने, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ऱफ़ीक मंडेलिया की अभिषासा पर,चूरू जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान को, जिला कांग्रेस अग्रिम संगठन प्रभारी होने पर स्वागत कार्यक्रम रखा गया। प्रदेश कांग्रेस सचिव रियाज़त खान ने कहा, जमील चौहान अनेक पदों पर रहते हुए सक्रिय भूमिका निभाई है। चौहान की नियुक्ति से कांग्रेस संगठन में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं में खुशी है कि पार्टी संगठन में काम करने वालों को महत्व दिया है।
स्वागतकर्ता में शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष असलम खोखर देहात अध्यक्ष किशोर धांधू, वरिष्ठ नेता मोहम्मद हुसैन निर्वाण,किसान नेता आदुराम न्यौल, पूर्व अध्यक्ष अबरार खान, लालचंद सेनी, हेमंत सिहाग, रमजान खान, नारायण बालान, चूरू तहसील कांग्रेस पंचायत प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेश फ़ोगावत, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, श्रवण बसेर, पार्षद विमल शर्मा, आरिफ़ रिसालदार,गिरधारी भामी, बजरंग बजाड़, विनोद खटीक, शाहरुख खान, आबिद जाबासरिया, इस्माइल भाटी, तारीख़ नागौरी,रामचंद्र सूंडा, रामेश्वर लाल नायक,चंदनमल मेघालय, सुशील स्वामी, जाफर खान, सिराज जाइया, मोहन टेलर, इमरान मलनस, विमल ओझा, ताजू खान टेलर, जाफर खान,आदि ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। जमील चौहान ने , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व चूरू जिला कांग्रेस अध्यक्ष इंदराज खीचड़, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ऱफ़ीक मंडेलिया और कांग्रेसजनों का आभार जताया।