[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एफसीआई से निकाला जा रहा पानी से घिरा अनाज:2840 बैग सुरक्षित निकाले, नया ब्रिज बनाकर काम में लाई जा रही तेजी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

एफसीआई से निकाला जा रहा पानी से घिरा अनाज:2840 बैग सुरक्षित निकाले, नया ब्रिज बनाकर काम में लाई जा रही तेजी

एफसीआई से निकाला जा रहा पानी से घिरा अनाज:2840 बैग सुरक्षित निकाले, नया ब्रिज बनाकर काम में लाई जा रही तेजी

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में 24 अगस्त को हुई भारी बारिश के बाद एफसीआई गोदाम के पीछे श्मशान की दीवार टूटने से चापटिया तलाई का पानी गोदाम में घुस गया था। इससे गोदाम में रखे 1.80 लाख बैग अनाज खतरे में आ गए थे। बारिश रुकने के बाद प्रशासन ने पानी निकालने का काम शुरू किया। हालांकि बीच में लगातार दो दिन हुई बारिश ने मुश्किलें और बढ़ा दीं। अब स्थिति धीरे-धीरे काबू में आ रही है और अनाज को बाहर निकालकर दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है।

एफसीआई के डीजीएम अर्जुन यादव ने बताया कि शुक्रवार शाम तक 2,840 बैग सुरक्षित निकाले जा चुके हैं। इससे पहले राज्य सरकार ने यहां से सैंपल उठाए थे, जिनके पास होने पर काम में तेजी आई। यादव ने बताया कि गुरुवार से दोगुने मजदूर लगाए गए हैं और एक नया ब्रिज भी बनाया गया है, जिससे ट्रक सीधे गोदाम तक पहुंच पा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पंपसेट के जरिए गोदाम के चारों ओर भरे पानी को खेतों की ओर निकाला जा रहा है। उम्मीद है कि एक-दो दिन में पूरा पानी निकाल लिया जाएगा, जिसके बाद अनाज निकालने का काम कई गुना तेजी से होगा। यादव ने कहा कि गोदाम की नीचे की कतारों में रखे अनाज को नुकसान की आशंका है, जबकि ऊपर रखा माल सुरक्षित निकाला जा सकेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22