[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फोटो खींचने के बहाने किया दुष्कर्म:महिला को दुकान में बंद कर की वारदात, जान से मारने की दी धमकी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

फोटो खींचने के बहाने किया दुष्कर्म:महिला को दुकान में बंद कर की वारदात, जान से मारने की दी धमकी

फोटो खींचने के बहाने किया दुष्कर्म:महिला को दुकान में बंद कर की वारदात, जान से मारने की दी धमकी

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में भारी बरसात के कारण शहर में कई लोग परेशानियों से जूझ रहे हैं। इस बीच एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि वह किराए के मकान में रहती है। बरसात से मकान में पानी भर जाने के कारण वह एक आश्रय स्थल में रह रही थी। शुक्रवार को आपदा राहत के लिए आवेदन करने के लिए वह रेलवे स्टेशन के पास स्थित राजेंद्र सोनी की फोटो स्टूडियो पर गई। वहां फोटो खिंचवाने के बाद आरोपी ने उसे अपनी दूसरी दुकान पर फोटो लेने के बहाने बुलाया।

महिला ने बताया कि राजेंद्र सोनी ने स्कूटी पर बैठाकर उसे अपनी दूसरी दुकान पर ले जाकर अंदर बंद कर दिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार देगा। बाद में फोटो देकर उसे बाहर भेज दिया। महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22