सरकारी लैब के निजीकरण का विरोध:डीबी अस्पताल में लैब कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया काम
सरकारी लैब के निजीकरण का विरोध:डीबी अस्पताल में लैब कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया काम
चूरू : चूरू में अखिल राजस्थान लैब टेक्नीशियन कर्मचारी महासंघ ने सरकारी लैब के निजीकरण का विरोध किया। शुक्रवार को डीबी अस्पताल की केंद्रीय प्रयोगशाला, ब्लड बैंक और मेडिकल कॉलेज लैब में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया।
लैब टेक्नीशियन संघ के रविकांत शर्मा ने बताया कि सरकार मदर, हब और स्पोक मॉडल के तहत चिकित्सकीय जांचों का ठेका निजी कंपनियों को दे रही है। उन्होंने कहा कि यह फैसला भविष्य में रोजगार के अवसर कम करेगा। साथ ही राजकीय कोष पर अतिरिक्त भार भी पड़ेगा।
कर्मचारियों का कहना है कि वर्तमान में सरकारी लैब गुणवत्तापूर्ण जांच कम लागत में कर रही हैं। विरोध में शामिल कर्मचारियों में जब्बार खान, सुभाष राजपुरोहित, भागीरथ, नितिका रणवा, आयूष बुडानिया, अभिषेक जांगिड़, अक्षिता महला समेत कई लोग शामिल थे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार इस फैसले को वापस नहीं लेती है तो वे आंदोलन करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034381


