[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनू कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : होटल मिडटाउन में जुआ खेलते 10 गिरफ्तार, ₹80,200 व ताश बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनू कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : होटल मिडटाउन में जुआ खेलते 10 गिरफ्तार, ₹80,200 व ताश बरामद

झुंझुनू कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : होटल मिडटाउन में जुआ खेलते 10 गिरफ्तार, ₹80,200 व ताश बरामद

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : झुंझुनूं में कोतवाली थाना इलाके में गुरुवार देर रात शहर के मिड टाउन होटल में दबिश देकर जुआ खेलते 9 लोगों सहित होटल कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 80 हजार 200 रुपए भी जब्त किए। यह कार्रवाई कोतवाल हरजिंद्र सिंह की अगुआई में की गई।

पुलिस के मुताबिक, होटल कर्मचारी भरत सिंह चारण जुआ खिलाने में शामिल था और वही इस पूरे गोरखधंधे को चला रहा था। गिरफ्तार आरोपियों में 8 लोग झुंझुनूं शहर के रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपी भीमसर गांव का निवासी है। इस कार्रवाई में एएसआई पवन के नेतृत्व में कॉन्स्टेबल संदीप बोरान, कॉन्स्टेबल महेंद्र, कॉन्स्टेबल सुशील, कॉन्स्टेबल योगेंद्र और कॉन्स्टेबल पुरुषोत्तम शामिल रहे।

व्यस्त इलाके की होटल में कार्रवाई बनी चर्चा का विषय होटल में चल रहे जुए को लेकर पुलिस की यह कार्रवाई शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। मिड टाउन होटल जैसे व्यस्त इलाके में इस तरह का अवैध कारोबार होना लोगों के लिए चौंकाने वाला रहा। पुलिस अब होटल प्रबंधन की भूमिका और जानकारी की भी जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि होटल संचालक को इसकी भनक थी या नहीं।

Related Articles