[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तेजाजी मंदिर में ‌ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा ‌बाडकी गांव में


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तेजाजी मंदिर में ‌ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा ‌बाडकी गांव में

तेजाजी मंदिर में ‌ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा ‌बाडकी गांव में

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय के नजदीक बाड़की गांव के तेजाजी मंदिर में अतिथियों ने तेजाजी महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। मंदिर में पण्डितजनों ने मंत्रोच्चारण से ग्रामीणों को पूजा अर्चना करवाई। इस मौके पर ग्रामीणों ने हवन में आहूतियां देकर देश व राज्य में खुशहाली की मंगल कामना की। पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया ने बताया कि प्रत्येक मनुष्य को भगवान की भक्ति करनी चाहिए। जिससे मनुष्य के कष्टाें का निवारण होता है। मनुष्य को अच्छे कर्म करने चाहिए ताकि भगवान उसकी सुनकर उसे सफलता की ओर लेकर जाए। इस अवसर पर ग्रामीणों ने मंदिर में सहयोग करने वालो व अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान गांव में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा की। कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर में पंहुची। इस अवसर पर मूर्ति दानदाता सोहनलाल रणवा, अनिल कासनिया, राजेन्द्र कस्वां, हेमन्त सिहाग, रामनिवास सहारण, किसनाराम बाबल, लक्ष्मणराम मीणा, काशीराम नाई, प्रहलाद शर्मा, पूर्णाराम मेघवाल, मनीराम कुलडि़या, दीपचन्द गोदारा, बजरंगलाल नेहरा, सुरेन्द्र डूडी, राजेश दडि़या आदि सहित ग्रामीण मौजूद रहे। संचालन सुरेन्द्र कुलडि़या ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77