[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ागौड़जी में भारतीय किसान संघ की बैठक संपन्न, जैविक खेती अपनाने और प्लास्टिक से बचने पर जोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढ़ागौड़जी में भारतीय किसान संघ की बैठक संपन्न, जैविक खेती अपनाने और प्लास्टिक से बचने पर जोर

गुढ़ागौड़जी में भारतीय किसान संघ की बैठक संपन्न, जैविक खेती अपनाने और प्लास्टिक से बचने पर जोर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मुकेश सिंह शेखावत

गुढ़ागौड़जी : गुरुवार शाम 5 बजे स्थानीय आमली चौक गणेश मंदिर के पास स्थित गेस्ट हाउस में भारतीय किसान संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उमराव सैनी ने की, जबकि कार्यक्रम में प्रांत प्रचारक प्रमुख दिनेश गोरसिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

जैविक खेती पर जोर
दिनेश गोरसिया ने अपने संबोधन में किसानों को जैविक खेती के लाभ और प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रसायनों के अत्यधिक उपयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति घट रही है और स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। किसानों को घर पर ही जैविक खाद बनाने की विधि समझाते हुए उन्होंने इसे भविष्य की खेती के लिए अनिवार्य बताया।

सरकारी योजनाओं की जानकारी
इस अवसर पर तहसील मंत्री नरेंद्र सिंह नरूका ने किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और अनुदानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जिससे किसान सीधे तौर पर लाभान्वित हो सकें।

ग्राम इकाई का गठन
बैठक में सर्वसम्मति से भारतीय किसान संघ की ग्राम इकाई गुढ़ा गौड़जी का गठन किया गया। नई समिति की घोषणा इस प्रकार की गई – अध्यक्ष – उमराव सैनी, मंत्री – सोमाराम गुर्जर, युवा प्रमुख – विकास चावड़ा, सुरक्षा प्रमुख – सुनील गुर्जर, जैविक प्रमुख – सुवालाल, गौ सेवा प्रमुख – सुनील शर्मा, पर्यावरण प्रमुख – कैलाश गुर्जर, जल संरक्षण प्रमुख – अभिषेक कलोया, स्वच्छता प्रमुख – हरिराम सेन, व्यसन मुक्ति प्रमुख – राजेश कुल्हरी

ग्रामीणों का संकल्प
बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने नवगठित समिति को शुभकामनाएँ दीं और भारतीय किसान संघ के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। ग्रामीणों का कहना था कि इस तरह की बैठकों से किसान जागरूक होते हैं और सामूहिक प्रयासों से गाँव के विकास की दिशा तय होती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77