[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-इस्लामपुर : 10वीं बोर्ड परीक्षा शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह से दिया पेपर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-इस्लामपुर : 10वीं बोर्ड परीक्षा शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह से दिया पेपर

10वीं बोर्ड परीक्षा शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह से दिया पेपर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं-इस्लामपुर : कस्बे में गुरुवार को दसवीं बोर्ड की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुई। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में बेहद उत्साह नजर आया। इस्लामपुर में सेठ रामप्रताप सोंथलिया राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया। प्रधानाचार्य रामकृष्ण महरिया ने बताया कि इस परीक्षा केंद्र पर कुल 141 परीक्षार्थियों ने दसवीं बोर्ड की परीक्षा दी। दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। विद्यालय में सोंथलिया स्कूल सहित कुल आठ स्कूलों का सेंटर था। वहीं माखर पंचायत में सेठ जोहरीमल जुगलकिशोर राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया। परीक्षा प्रभारी वंदना कौशिक ने बताया कि माखर केंद्र पर कुल 129 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। विद्यालय में जौहरीमल सहित कुल तीन स्कूलों का सेंटर था। परीक्षार्थियों ने बताया कि पहले दिन अंग्रेजी का पेपर था जो बहुत ही आसान और सामान्य श्रेणी का था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22