नाबालिग से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल:ससुराल जाकर की अभद्रता, पीड़िता की मां की शिकायत पर केस दर्ज
नाबालिग से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल:ससुराल जाकर की अभद्रता, पीड़िता की मां की शिकायत पर केस दर्ज
चूरू : चूरू के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक होटल में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दूधवाखारा थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसकी बेटी की उम्र 18 साल 3 महीने है। तीन साल पहले उसकी बेटी चूरू के एक कॉलेज में पढ़ती थी। राजगढ़ तहसील का एक युवक उसकी बेटी का पीछा करता था। वह छेड़छाड़ करता और अश्लील मैसेज भेजता था। पांच महीने पहले आरोपी पीड़िता को कॉलेज के पास स्थित एक होटल में ले गया। वहां उसने दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसके भाई को जान से मार देगा। बाद में आरोपी ने अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। पीड़िता की शादी हो चुकी है। इसके बावजूद आरोपी उसे धमका रहा है। वह पीड़िता के ससुराल जाकर भी अभद्रता कर चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कोतवाली थाना के सीआई सुखराम चोटिया कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1973052


