[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में अन्नपूर्णा रसोई के नाम पर सीएम भजन लाल शर्मा की भावनाओं के साथ खिलवाड़


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में अन्नपूर्णा रसोई के नाम पर सीएम भजन लाल शर्मा की भावनाओं के साथ खिलवाड़

नगरपरिषद की मिलीभगत के बिना संभव नहीं अन्नपूर्णा रसोई में भ्रष्टाचार

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर अन्नपूर्णा रसोई के नाम पर सीएम भजन लाल शर्मा की भावनाओं के साथ खुलेआम खिलवाड़ हो रहा है। चूरू में नगरपरिषद मिली भगत से अन्नपूर्णा रसोई भ्रष्टाचार की रसोई बन चुकी है। यह चर्चा जोरों से है कि पीएम नरेंद्र मोदी को क्या जवाब देंगे सीएम भजन लाल शर्मा ?मिली जानकारी के अनुसार शहर में आधी से अधिक अन्नपूर्णा रसोई तो कागजों में ही खाना खिलाकर सरकार को राजस्व की हानि पहुंचा रही हैं। नगर परिषद के कर्मचारी और अधिकारी एक फर्जी थाली के बदले 12 रुपए खाते हैं। रैन बसेरे वाली अन्नपूर्णा रसोई में सबसे अधिक फर्जीवाड़ा चल रहा बताया। दाल और आचार तो संचालक खुद ही खा जाते हैं। यहां कच्ची और जली हुई रोटियां परोसना आम बात हो गई है। सुबह की बची हुई सब्जी रोटी शाम की थाली में परोस देते हैं। ऐसे में गरीबों के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ हो रहा है।इतना ही नहीं इन रसोईयों में काम करने वाले लोगों का भी संचालक शोषण करते हैं। समय पर भुगतान नहीं करते हैं। मजे की बात देखो सभापति पायल सैनी के बाद इनकी जांच करने कोई अधिकारी नहीं गया है। क्योंकि संबंधित अधिकारी फर्मों से दाम वसूलते हैं। इस कारण उनको खुली छूट दे रखी है।जिला प्रशासन एसडीएम, एडीएम और कलेक्टर को तुरंत सभी अन्नपूर्णा रसोईयों की जांच करनी चाहिए। आखिर क्यों नहीं होती जांच जिला प्रशासन को संज्ञान में लेना चाहिए।

Related Articles

Check Also
Close