[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में राखी के पर्व पर पुलिसकर्मियों का सम्मान:तिलक लगाकर महिलाओं ने राखी बांधी; बोले- यह हमारा उत्साह बढ़ाने वाला आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में राखी के पर्व पर पुलिसकर्मियों का सम्मान:तिलक लगाकर महिलाओं ने राखी बांधी; बोले- यह हमारा उत्साह बढ़ाने वाला आयोजन

झुंझुनूं में राखी के पर्व पर पुलिसकर्मियों का सम्मान:तिलक लगाकर महिलाओं ने राखी बांधी; बोले- यह हमारा उत्साह बढ़ाने वाला आयोजन

झुंझुनूं : रक्षाबंधन का त्योहार इस साल झुंझुनूं में भाई-बहन के पारंपरिक रिश्ते से आगे बढ़कर सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के सम्मान का प्रतीक बन गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने पुलिस, ट्रैफिक और सफाई कर्मियों को राखी बांधकर उनका आभार व्यक्त किया। भाजपा की ओर से 8 से 10 अगस्त तक “रक्षाबंधन पर्व” मनाने का संकल्प लिया था, जिसके तहत शुक्रवार को यह अनूठा आयोजन हुआ।

शहर भर में चला सम्मान का सिलसिला

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक सरजीत चौधरी और नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा के नेतृत्व में शहर के कई हिस्सों में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को राखी बांधी। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने उनके माथे पर तिलक लगाया, मिठाई खिलाई और उनकी सुख-समृद्धि की कामना की। यह अभियान मंडावा मोड़ से शुरू हुआ, जहां सबसे पहले ट्रैफिक पुलिस के जवानों को राखी बांधी गई। इसके बाद पीरू सिंह सर्किल, गुढ़ा मोड़ और गांधी चौक पर तैनात पुलिस और ट्रैफिक कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।

भाई-बहन के रिश्ते से बढ़कर, पुलिस और सफाईकर्मियों का सम्मान
भाई-बहन के रिश्ते से बढ़कर, पुलिस और सफाईकर्मियों का सम्मान

थानों में भी बंधी राखियां

कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक रवि गुप्ता ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने चौराहों के साथ-साथ यातायात थाना और पुलिस थाना कोतवाली में भी जाकर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राखी बांधी। यातायात थाना प्रभारी और कोतवाल हरजिंदर सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि त्योहार के दिन भी ड्यूटी पर रहना हमारी जिम्मेदारी है, लेकिन समाज का यह स्नेह हमें नई ऊर्जा देता है।

सफाई कर्मियों का विशेष सम्मान

गांधी चौक पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शहर की सफाई व्यवस्था बनाए रखने वाले सफाई कर्मियों को विशेष सम्मान दिया। महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सावित्री सैनी ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने में सफाई कर्मियों का अहम योगदान है, इसलिए रक्षाबंधन के दिन उनका सम्मान करना हमारे लिए गर्व की बात है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ड्यूटी पर तैनात जवानों और सफाईकर्मियों को बांधी राखी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने ड्यूटी पर तैनात जवानों और सफाईकर्मियों को बांधी राखी

ये रहे मौजूद

राखी बांधने के बाद सभी कर्मियों को उपहार भी दिए गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि समाज में यह संदेश देने की एक कोशिश है कि सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और स्वच्छता में जुटे ये लोग भी हमारे परिवार का हिस्सा हैं और रक्षाबंधन पर वे भी हमारे भाई हैं।

इस अवसर पर भाजपा नगर महामंत्री रवि लांबा, विजेंद्र हतवाल, शंभु नेहरा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, नगर अध्यक्ष खलील सिलावट, महिला मोर्चा की सुधा पंवार, ममता शर्मा, मंजू चौहान, द्रौपदी गर्वा, महेश जीनगर, अरुण कसवा, विनोद चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad