[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

काजड़ा में मनाया गया प्रथम उपखंड स्तरीय वन महोत्सव, 101 पौधे लगाए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

काजड़ा में मनाया गया प्रथम उपखंड स्तरीय वन महोत्सव, 101 पौधे लगाए

काजड़ा में मनाया गया प्रथम उपखंड स्तरीय वन महोत्सव, 101 पौधे लगाए

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन

सूरजगढ़ : ग्राम पंचायत काजड़ा के ऐतिहासिक तालाब पर प्रथम उपखंड स्तरीय वन महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम के तहत “एक पेड़ माँ के नाम” थीम पर पौधारोपण किया गया, जिसमें वन विभाग के सहयोग से 101 पौधे लगाए गए। मुख्य अतिथि एसीएफ झुंझुनूं कमलचंद रहे, जबकि अध्यक्षता जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य संजय यादव ने की। विशिष्ट अतिथियों में बीडीओ गणेशा राम जाखड़, क्लस्टर प्रभारी सुरेश कुमार, सरपंच प्रतिनिधि विजय कुमार, ग्राम विकास अधिकारी मनोहर लाल सैनी व पटवारी बृजमोहन सिंघल शामिल रहे। सरपंच मंजू तंवर ने विभाग का आभार जताते हुए भामाशाह प्रवीण काजड़िया, भगवती प्रसाद केडिया व संघी परिवार को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने ग्राम में हजारों पौधे लगवाए। अतिथियों ने अपने संबोधन में वृक्षों को धरती का श्रृंगार बताते हुए हर व्यक्ति से पौधारोपण और संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। इस मौके पर अतिथियों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनजीत सिंह तंवर ने किया। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीण समाजसेवी विद्यार्थी और वन विभाग की टीम मौजूद रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62