[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में जमीन विवाद में भाई की हत्या:किसान का बेटा बोला- चाचा-चाची और चचेरी बहन ने मर्डर किया; खेत में झगड़ा हुआ था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में जमीन विवाद में भाई की हत्या:किसान का बेटा बोला- चाचा-चाची और चचेरी बहन ने मर्डर किया; खेत में झगड़ा हुआ था

सीकर में जमीन विवाद में भाई की हत्या:किसान का बेटा बोला- चाचा-चाची और चचेरी बहन ने मर्डर किया; खेत में झगड़ा हुआ था

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर में जमीन विवाद में किसान की उसके भाई ने हत्या कर दी गई। दोनों के बीच आज सुबह खेत में झगड़ा हुआ था। मामला इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने बड़े भाई पर हथियार से हमला कर दिया। परिवार के लोग घायल को लहूलुहान हालत में हॉस्पिटल लेकर गए। जहां घटना के 2 घंटे बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना जीणमाता थाना इलाके के इंद्रपुरा गांव की है। मामले में मृतक के छोटे भाई, उसकी पत्नी और बेटी के खिलाफ मर्डर का मामला दर्ज किया गया है।

खेत में आज सुबह झगड़ा हुआ था

जीणमाता थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया- बनवारी लाल सैनी (50) की हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मृतक के बेटे विमल ने अपने चाचा चतुर्भुज सैनी, चाची सुशीला सैनी और चचेरे बहन सुनीता सैनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मृतक और उसके छोटे भाई के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी। पहले भी दोनों के बीच कहासुनी हो चुकी है।

चीख सुनकर परिवार आया, 2 घंटे बाद दम तोड़ा

थानाधिकारी ने बताया- किसान आज सुबह करीब 6 बजे खेत में ट्यूबवेल चालू करने के लिए गए थे। उनका छोटा भाई चतुर्भुज सैनी भी 7 बजे के करीब खेत पर आया। दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर छोटे भाई चतुर्भुज सैनी ने बड़े भाई बनवारीलाल सैनी पर हमला कर दिया। खेत के पास ही बनवारीलाल का मकान है।

उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग आए और पुलिस को सूचना दी। दोनों भाइयों को अलग किया। इसके बाद लहूलुहान हालत में किसान बनवारीलाल को हॉस्पिटल लेकर गए। घटना के 2 घंटे बाद इलाज के दौरान 8 से 9 के बीच मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा। मृतक किसान का पूरा परिवार खेती से जुड़ा है। उनके दो बेटे हैं। एक सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहा है और दूसरा दुकान चलाता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77