[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में व्यापारियों-पुलिस के बीच सुलह:शहर कोतवाल सुनील कुमार जांगिड़ बोले-मिस अंडरस्टैंडिंग हुई,जाम रास्ता खुलवाना प्राथमिकता थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में व्यापारियों-पुलिस के बीच सुलह:शहर कोतवाल सुनील कुमार जांगिड़ बोले-मिस अंडरस्टैंडिंग हुई,जाम रास्ता खुलवाना प्राथमिकता थी

सीकर में व्यापारियों-पुलिस के बीच सुलह:शहर कोतवाल सुनील कुमार जांगिड़ बोले-मिस अंडरस्टैंडिंग हुई,जाम रास्ता खुलवाना प्राथमिकता थी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर में सोमवार सुबह लोहारू बस स्टैंड पर गंदे पानी की निकासी की मांग को लेकर व्यापारियों ने सड़क जाम की थी। पुलिस ने धक्का-मुक्की कर उन्हें हटाया था। अब इस मामले में पुलिस और व्यापारियों के बीच सुलह हो चुकी है। आज शाम पीड़ित व्यापारियों और पुलिस की रघुनाथ मंदिर में वार्ता हुई। शहर कोतवाल सुनील कुमार जांगिड़ ने कहा कि मिस अंडरस्टैंडिंग होने के चलते ऐसा हुआ। पुलिस की पहली प्राथमिकता जाम रास्ता खुलवाने की थी।

पहले पढ़िए क्या था मामला

व्यापारियों ने सोमवार सुबह लोहारू बस स्टैंड एरिया में दुकानों के बाहर जमा होने वाले सीवरेज के गंदे पानी की निकासी की मांग को लेकर तापड़िया बगीचे से स्टेशन की तरफ जाने वाली सड़क को जाम किया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों से धक्का-मुक्की कर जाम खुलवाया था। पुलिसकर्मियों ने दुकान के बाहर रखे सामान को भी अतिक्रमण मानते हुए हटाया था। इस पर व्यापारी वर्ग ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की थी।

आज वार्ता के बाद शहर कोतवाल सुनील कुमार जांगिड़ ने कहा कि कल बिना किसी अल्टीमेटम के व्यापारियों ने जाम लगाया। इससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम लग गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थे। थोड़ी सी मिस अंडरस्टैंडिंग होने के चलते सख्ती करनी पड़ी। आगे व्यापारियों को साथ लेकर शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin