[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया गया

आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया गया

चिड़ावा : नया बस स्टैंड स्थित डालमिया सेवा संस्थान परिसर में पतंजलि योग सेवा समिति जिला झुंझुनूं व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट द्वारा मासिक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ प्रभारी मदनलाल सैनी के नेतृत्व में ऊं व गायत्री मंत्र व यज्ञ हवन के साथ शुरू हुआ। पर्यावरण की शुद्धि के लिए किए गए सामूहिक यज्ञ के दौरान कार्यक्रम में पधारे हुए सभी योग साधकों ने मंत्रोंच्चारित्र आहुतियां दी। जिला मीडिया प्रभारी मनोहर लाल जांगिड़ ने जानकारी देते हुए बताया आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण जी महाराज का जन्म दिवस (जड़ी बूटी दिवस) के रूप में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आए हुए सभी साधकों को भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी रामपाल सिहाग के नेतृत्व में पर्यावरण प्रभारी जय सिंह झाझड़िया, किसान प्रभारी जमन सिंह सैनी, चिड़ावा तहसील प्रभारी डॉ. गणेश चेतीवाल द्वारा संयुक्त रूप से औषधिएं पौधों जैसे तुलसा, ग्वारपाठा, अमृता गिलोय आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में कार्यकारिणी का विस्तार करने व योग क्लास बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में जिला प्रभारी रामपाल सिंह सिहाग, जिला मीडिया प्रभारी मनोहर लाल जांगिड़, पर्यावरण प्रभारी जय सिंह झाझड़िया, किसान प्रभारी जम्मन सिंह सैनी, तहसील प्रभारी डॉ. गणेश चेतीवाल, यज्ञ प्रभारी आचार्य मदनलाल सैनी, विजेश पूनिया, योग शिक्षक विजेंद्र शास्त्री, हजारीलाल मनकस बुडानिया, ओम प्रकाश स्वामी पिलानी, राम सिंह गूलर बुडानिया, वीरेंद्र इस्माइलपुर, रमेश कुमार सूबेदार ओमप्रकाश गेट, बलवीर जोशी, मदनलाल, सांवरमल, महेश कुमार भाटी, वरिष्ठ अध्यापिका कमला देवी अडुका, सेवानिवृत्त अध्यापिका संतोष देवी सहित बाल योगी उपस्थित थे।

इस अवसर पर सरिता लूनायच ने पतंजलि योग पीठ हरिद्वार की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम को भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी रामपाल सिंह सिहाग, पर्यावरण प्रभारी जय सिंह झाझडिया, किसान प्रभारी जम्मन सिंह सैनी, तहसील प्रभारी डॉ. गणेश चेतीवाल ने संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में किसान प्रभारी रमन सिंह सैनी ने अपने स्वयं के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर सभी का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad