[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रक यूनियन का धरना तीसरे दिन भी जारी:डीटीओ को सौंपा ज्ञापन, सस्पेंड आरसी बहाली और ओवरलोड सिस्टम बंद करने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

ट्रक यूनियन का धरना तीसरे दिन भी जारी:डीटीओ को सौंपा ज्ञापन, सस्पेंड आरसी बहाली और ओवरलोड सिस्टम बंद करने की मांग

ट्रक यूनियन का धरना तीसरे दिन भी जारी:डीटीओ को सौंपा ज्ञापन, सस्पेंड आरसी बहाली और ओवरलोड सिस्टम बंद करने की मांग

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में ट्रक व्यवसाइयों का बुधवार को तीसरे दिन धरना जारी रहा। डीटीओ कार्यालय के सामने खनन व क्रेशर क्षेत्र से जुड़े ट्रक मालिकों व ड्राइवरों ने अपने वाहनों को कतार में खड़े कर नारेबाजी की। उन्होंने सरकार व परिवहन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ट्रक यूनियन के अध्यक्ष हेतराम खिलेरी ने बताया कि तीसरे दिन धरने पर बीकानेर, सीकर, नागौर, सरदारशहर और डूंगरगढ़ सहित कई क्षेत्रों के ट्रक व्यवसाई शामिल हुए। सभी ने आंदोलन में साथ देने का आश्वासन दिया।

खिलेरी ने कहा कि मांगें नहीं माने जाने तक डीटीओ कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना व चक्का जाम जारी रहेगा। प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारियों ने डीटीओ बजरंगलाल खीचड़ को ज्ञापन सौंपा। इसमें वाहनों की सस्पेंड आरसी बहाल करने सहित पांच सूत्री मांगें रखी गईं।

प्रदर्शन में ट्रक यूनियन एसोसिएशन के महेंद्र गोदारा, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश तेतरवाल, सचिव बाबूदान और कोषाध्यक्ष रामनिवास गुलेरिया मौजूद थे। इसके अलावा कानाराम खीचड़, भंवरलाल ढाका, विजय बटेसर, सुरेश बुगालिया, विकास दईया और लंकेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77