दुर्घटनाओं में मृतकों के आश्रितों को सहायता राशि स्वीकृत
दुर्घटनाओं में मृतकों के आश्रितों को सहायता राशि स्वीकृत
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने आदेश जारी कर दुर्घटनाओं में मृतकों के आश्रितों को राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता भुगतान की स्वीकृति प्रदान की है। जारी आदेशानुसार जिले की सुजानगढ़ तहसील के छापर निवासी विष्णुदत्त की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी शकुंंतला तथा छापर के ही सुनिल की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी इन्द्र जाट को एक-एक लाख रुपए की सहायता राशि बैंक खाते में भुगतान करने की स्वीकृत दी गई है। संबंधित तहसीलदार से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर तथा मृतकों के मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना में पंजीकृत नहीं होने/अपात्र होने के कारण मुख्यमंत्री सहायता कोष से यह सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044784

