[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में श्रमिक यूनियन का जिला सम्मेलन:दीपाराम अध्यक्ष और पिकेंद्र कालेरी महामंत्री चुने गए, बंद योजनाओं को चालू करवाने पर जोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में श्रमिक यूनियन का जिला सम्मेलन:दीपाराम अध्यक्ष और पिकेंद्र कालेरी महामंत्री चुने गए, बंद योजनाओं को चालू करवाने पर जोर

सादुलपुर में श्रमिक यूनियन का जिला सम्मेलन:दीपाराम अध्यक्ष और पिकेंद्र कालेरी महामंत्री चुने गए, बंद योजनाओं को चालू करवाने पर जोर

सादुलपुर : चूरू जिले के सादुलपुर में भवन एंव अन्य निर्माण श्रमिक यूनियन सीटू का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में दीपाराम को अध्यक्ष और पिकेंद्र कालेरी को जिला सचिव चुना गया। डॉ. रामनिवास लांबा ने सम्मेलन में सदस्यता अभियान को तेज करने का आह्वान किया। कर्मवीर लाखलान ने मार्क्स वाद का स्मरण करते हुए वामपंथी आंदोलन को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।

पिकेंद्र कालेरी ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने श्रम विभाग द्वारा बंद की गई योजनाओं को पुनः शुरू करवाने के लिए आंदोलन की आवश्यकता बताई। प्रदेशाध्यक्ष भगवाना राम ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी संविधान में बदलाव लाकर मजदूरों के हितों को नुकसान पहुंचा रही है।

नवगठित कमेटी में दीपाराम अध्यक्ष, पिकेंद्र कालेरी महामंत्री और हरिराम टांडी कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए। कार्यकारिणी सदस्यों में कुंदन बरोड़, मुनेश पूनिया, रोहितास, कर्मवीर, मंजू और डॉ. रामनिवास लांबा शामिल हैं। सम्मेलन में बड़ी संख्या में मजदूर और यूनियन नेता उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77