[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में भारतीय किसान संघ का तहसील प्रशिक्षण वर्ग:25 ग्राम पंचायतों के किसान प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा, बलराम जयंती के बारे में बताया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में भारतीय किसान संघ का तहसील प्रशिक्षण वर्ग:25 ग्राम पंचायतों के किसान प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा, बलराम जयंती के बारे में बताया

सरदारशहर में भारतीय किसान संघ का तहसील प्रशिक्षण वर्ग:25 ग्राम पंचायतों के किसान प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा, बलराम जयंती के बारे में बताया

सरदारशहर : सरदारशहर में सोमवार को अंबेडकर भवन रामनगर बास में भारतीय किसान संघ का तहसील प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष परत नाथ सिद्ध ने की। नव नियुक्त प्रांत संगठन मंत्री नीरज कुमार के सानिध्य में संगठन के ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ।

प्रशिक्षण में भगवान बलराम और भारत माता के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित किया गया। प्रांत मंत्री श्री चंद सिद्ध ने भारतीय किसान संघ की आवश्यकता पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में खेती महत्वपूर्ण है और वाणिज्यिक कृषि पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि जब तक भारत की खेती समृद्ध नहीं होगी, देश का उत्थान संभव नहीं है।

प्रांत संगठन मंत्री नीरज कुमार ने संगठन की रीति-नीति पर चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। संभाग कार्यकारिणी सदस्य मामराज तरड ने ग्राम समिति की आवश्यकता पर बल दिया। संभाग युवा प्रमुख राम विलास ने रचनात्मक कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। जिला विद्युत प्रमुख सुनील कस्वां ने भारतीय किसान संघ के चार प्रमुख पर्वों – स्थापना दिवस, भारत माता पूजन, गोपाष्टमी और भगवान बलराम जयंती के बारे में जानकारी दी। जिला अध्यक्ष मुकेश रामपुरा ने आंदोलन की आवश्यकता और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।

ये रहे मौजूद

प्रशिक्षण वर्ग में रामचंद्र स्वामी जिला प्रचार प्रमुख, पूर्व जिलाध्यक्ष देवीलाल कड़वासरा और तहसील मंत्री कणाद पारीक सहित 25 ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इनमें बीकमसरा, रामसीसर, पुनुसर, करणसर, रंगाईसर, बायला, सोनपालसर, कंवलासर, बैजासर, भादासर बंधनाऊ, रूपलीसर, अजीतसर, पुलासर, जैयसंगसर, ढाणी दुंदगिर, मेहरी, आसपालसर और पनपलिया आदि गांवों से किसान उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77