[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने विशेष निक्षय मित्र अभियान का किया शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने विशेष निक्षय मित्र अभियान का किया शुभारंभ

कलक्टर डॉ गर्ग और सीएमएचओ डॉ गुर्जर के नेतृत्व में चिकित्सकों के निजी सहयोग से जिले ने प्रदेश में सर्वाधिक 517 निक्षय पोषण किट वितरण किए

झुंझुनूं : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता व जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विशेष निक्षय मित्र अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया। अभियान में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी के भामाशाह के रूप में जुड़ने से पहले ही दिन प्रदेश में सर्वाधिक 517 किट वितरण कर प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। रविवार को पुलिस लाईन सभागार में प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा उपलब्ध करवाए गए निक्षय पोषण किट टीबी रोगियों को बांट कर अभियान का विधिवत आगाज किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने जिला कलक्टर डॉ अरुण गर्ग के मार्गदर्शन में चिकित्सा विभाग की इस अनूठी पहल के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के टीबी मरीजों के हित में चलाए गए इस खास अभियान से निश्चित रूप से टीबी मरीजों को सही पोषण से रोगियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होगा और केंद्रीय व राज्य स्वास्थ्य विभाग की मंशा के अनुरूप टीबी जैसी बीमारी को समाप्त किया जा सकेगा। कार्यक्रम में उपस्थित प्रभारी सचिव डॉ. सुमित शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल के साथ अन्य भामाशाह व सामाजिक संगठनों से जुडऩे की अपील की। इस दौरान जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग, जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी सहित जिले के जिला स्तरीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहें।

चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी बने निक्षय मित्र
प्रभारी मंत्री व प्रभारी सचिव एवं अन्य उपस्थित जनप्रतिनिधियों को अभियान की जानकारी देते हुए सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि जिले में करीब 2000 हजार टीबी के रोगी है, जिनमें से विभागिय व अन्य भामाशाहों के सहयोग से 987 रोगियों को गत दिनों पोषण किट का वितरण किया जा चुका है। इसी में शत-प्रतिशत रोगियों को पोषण किट उपलब्ध करवाने के लिए जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग के मार्गदर्शन में अब बाकि टीबी रोगियों को पोषण किट उपलब्ध करवाए जाने की दिशा में जिले के चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी टीबी रोगियों के लिए क्लिनिकल पार्ट के साथ-साथ अब निक्षय मित्र के रूप में भी अपनी भूमिका निभा रहे है।

अभियान के प्रथम दिन ही 517 टीबी रोगियों को बांटी पोषण सामग्री

सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने बताया कि 27 से 31 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान में अभियान में प्रथम दिन रविवार को जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सा अधिकारियों व अन्य कार्मिक स्वेच्छिक रूप से निक्षय मित्र बनकर 517 रोगियों को पोषण किटों का वितरण किया गया, जिसमें 151 किट विभाग के जिलाधिकारियों द्वारा तैयार करवाएं गए थे। उन्होंने बताया कि जिले के चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों ने एक साथ बड़ी संख्या में स्वेच्छिक निक्षय मित्र बनाकर एक मिशाल पेश की है, कि वे केवल चिकित्सकीय सेवा के रूप में मानव सेवा करते हैं, बल्कि जरूरत पडऩे पर भामाशाह के रूप में सामाजिक सरोकारों में भी पीछे हटने वाले नहीं हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini