[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोयल से रुणिचा रामदेवरा तक पदयात्रा कर लौटने पर महंत सतपालदास महाराज का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लोयल से रुणिचा रामदेवरा तक पदयात्रा कर लौटने पर महंत सतपालदास महाराज का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

लोयल से रुणिचा रामदेवरा तक पदयात्रा कर लौटने पर महंत सतपालदास महाराज का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : ग्राम पंचायत लोयल से रुणिचा रामदेवरा तक 11वीं निशान पदयात्रा कर लौटने पर महंत सतपालदास महाराज का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। सरपंच महेंद्र काजला, पूर्व सरपंच मनरूप काजला और समाजसेवी विकास काजला के नेतृत्व में शनिवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने आचार्य पंडित अशोक जोशी लोयल के सानिध्य में पाद्य, अर्घ्य पूजन, चरण वंदना कर, साफा व माला पहनाकर, पांच वस्त्र भेंट कर तथा पुष्पों से अभिषेक कर महंत सतपालदास महाराज का सम्मान किया।

महंत सतपालदास महाराज ने बताया कि गत 10 जुलाई को बाबा रामदेव जी मंदिर लोयल से सुबह 4:15 बजे 90 भक्तों के साथ हाथों में बाबा रामदेव जी का निशान लेकर जयकारों के साथ पदयात्रा शुरू की गई थी। 16 दिन में लगभग 525 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर 25 जुलाई को सुबह 5:15 बजे रुणिचा रामदेवरा, जैसलमेर में बाबा रामदेव को निशान अर्पित किया गया। इससे पूर्व शनिवार सुबह 10:15 बजे रुणिचा रामदेवरा से लोयल सीमा के पास पहुंचने पर महंत सतपालदास महाराज का अभिनंदन किया गया। उन्होंने पहले चाचा पीर दादा थानदेव और गोसाई मंदिर में जाकर धोक लगाई, इसके बाद बाबा रामदेव मंदिर के तोरणद्वार पर भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर अरविंद काजला, वीरेंद्र सिंह काजला, प्रमोद जांगिड़, अंकित काजला, सुभाष, सतीश बैरवाल, रवि काजला, नवीन काजला, जसवीर तंवर, अमन श्योराण, विजय सिंह, अमित सेन, प्रकाश बैरवाल, भवानी सिंह राजपूत, पृथ्वी सिंह, राजेंद्र सिंह, गुलजारी टेलर, जगदीश पंच, पर्वत सिंह, रामकिशन, अमर सिंह, गुलाब सिंह सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22