[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट:दो महिला और तीन पुरुष हुए घायल, प्लाट पर जबरन कब्जा करने का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट:दो महिला और तीन पुरुष हुए घायल, प्लाट पर जबरन कब्जा करने का आरोप

जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट:दो महिला और तीन पुरुष हुए घायल, प्लाट पर जबरन कब्जा करने का आरोप

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी थाना क्षेत्र के ढाणी सिलाटी में गुरुवार को जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। इस दौरान एक पक्ष के दो महिला और तीन पुरुष घायल हो गए। इस दौरान तीन जनों को गंभीर हालत में झुंझुनू रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार ढाणी सिलाटी तन मंडाना निवासी नेतराम का परिवार के भाई प्रहलाद के साथ प्लाट को लेकर विवाद चल रहा है। दोपहर करीब 12 बजे प्लाट मे उसकी पत्नी विमला देवी बकरियों को लेने के लिए गई तो प्रह्लाद व उसके परिवार के लोग छड़ी डालकर प्लाट पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे, जब उसने छड़ियां डालने के लिए मना किया तो उन्होंने लाठियों व डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए नेतराम के परिवार के लोगों पर भी उन्होंने एक राय होकर हमला कर दिया, जिससे दोनों पक्षों में हुई मारपीट में सुनील पुत्र जग मोहन, नेतराम पुत्र सुरजा राम, सुरेंद्र पुत्र नेतराम, रोहिताश देवी पत्नी गुरुदयाल, विमला देवी पत्नी नेतराम घायल हो गए।

मारपीट में पांचों घायलों को घायलवस्था में खेतड़ी के राजकीय अजीत अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोटें होने के बाद सुनील, नेतराम और सुरेंद्र को झुंझुनू रेफर कर दिया। मारपीट में घायल नेतराम ने बताया कि प्लाट के लेकर पिछले काफी समय से उनका प्रहलाद के परिवार से विवाद चल रहा है। उक्त प्लाट उनका पुश्तैनी प्लाट है, जिसमें उन्होंने बकरियों का बाड़ा बना रखा है और प्रहलाद के परिवार के लोग उस पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। पहले भी कई बार आपसी झगड़े की स्थिति बन चुकी है तथा आए दिन गाली गलौज कर उन्हें परेशान किया जा रहा है।

घटना की सूचना पर खेतड़ी पुलिस भी राजकीय अजीत अस्पताल पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। सीआई विनोद सांखला ने बताया कि प्लाट के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई है, जिसमें एक पक्ष की दो महिला और तीन पुरुष घायल हो गए हैं। अभी किसी भी तरफ से रिपोर्ट नहीं आई है, रिपोर्ट आने के बाद पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet