[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : श्री रामायण सत्संग संस्था की कार्यकारिणी का गठन:सुरेश कनोडिया सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष विजेश गर्ग ने पेश किया संस्था का खाता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : श्री रामायण सत्संग संस्था की कार्यकारिणी का गठन:सुरेश कनोडिया सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष विजेश गर्ग ने पेश किया संस्था का खाता

श्री रामायण सत्संग संस्था की कार्यकारिणी का गठन:सुरेश कनोडिया सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष विजेश गर्ग ने पेश किया संस्था का खाता

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के मुख्य बाजार स्थित रामायण सत्संग संस्था की बुधवार रात को बैठक हुई। इस दौरान सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया। संस्था की बैठक के दौरान सबसे पहले संस्था के कोषाध्यक्ष विजेश गर्ग ने संस्था का खाता पेश किया। इसके बाद कार्यकारिणी का गठन करते हुए सर्वसम्मति से सुरेश कानोडिया को अध्यक्ष, सुधीर गुप्ता, प्रदीप झुनझुनवाला को उपाध्यक्ष और नरेंद्र भार्गव और अरुण सोनी को महामंत्री बनाया गया। कार्यकारिणी घोषित होने के बाद समस्त कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष के साथ मिलकर फूलों की होली खेलकर एक दूसरे को बधाई दी।

उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने बताया कि श्री रामायण सत्संग संस्था का गठन रियासत कालीन के समय में हुआ था। संस्था का मुख्य उद्देश्य गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के विवाह के दौरान बर्तन और अन्य सामान उपलब्ध करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा कस्बे में भगवान श्रीराम की शोभायात्रा भी निकाली जाती है, जिसका आज भी खेतड़ी रियासत की परंपरागत के अनुसार निर्वहन किया जा रहा है। श्री रामायण सत्संग संस्था खेतड़ी कस्बे में होने वाले सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, वही कस्बे में होने वाले धार्मिक कार्यों में भी भाग लिया जाता है।

श्री रामायण सत्संग संस्था द्वारा खेतड़ी कस्बे में नवमी के दिन ऐतिहासिक भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली जाती है, जिसमें भगवान श्री राम के अलावा अन्य देवी-देवताओं की सजीव झांकियां सजाकर कस्बे का भ्रमण करवाया जाता है। इस दौरान खेतड़ी के लोगों की ओर से शोभायात्रा पर फूलों की बरसात कर उनका स्वागत किया जाता है। उन्होंने बताया कि सभी सदस्यों की सहमति से बनाई गई कार्यकारिणी में चुने हुए सदस्यों को उनकी जिम्मेवारी दी गई है, जो आने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तैयार कर अपनी भागीदारी निभाएंगे। इस अवसर पर सुरेश सोनी, जगदीश प्रसाद गुप्ता, बुधराम गुप्ता, नवल किशोर पारीक, प्रवीण गुप्ता, ताराचंद गुप्ता आदि अनेक लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet