फतेहपुर में न्यायिक कर्मचारियों की हड़ताल जारी:कैडर पुनर्गठन की मांग पर चौथे दिन भी कोर्ट का कामकाज ठप
फतेहपुर में न्यायिक कर्मचारियों की हड़ताल जारी:कैडर पुनर्गठन की मांग पर चौथे दिन भी कोर्ट का कामकाज ठप
फतेहपुर : राजस्थान के फतेहपुर में न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कैडर पुनर्गठन की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। स्थानीय तीनों कोर्ट के न्यायिक कर्मचारियों ने सोमवार को लगातार चौथे दिन सामूहिक अवकाश लिया। कर्मचारियों की हड़ताल से कोर्ट का कामकाज प्रभावित हुआ है। मुकदमों की फाइलें नहीं निकल पा रही हैं। न्यायाधीश केवल अत्यावश्यक प्रकृति के कार्य ही निपटा पा रहे हैं। इससे न्याय की तलाश में आए पक्षकार परेशान हो रहे हैं।
सोमवार को सुरेन्द्र झाकल, राकेश, मोहम्मद सोयल, रविन्द्र, कैलाश, करिश्मा चौहान, सतीश सैनी, बाबूलाल सैन, माया, ओमप्रकाश मीणा, राकेश, सन्नी गढेंढ, राजेन्द्र और जगमाल सहित तीनों कोर्टों के न्यायिक कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041815


