[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डकैती का खुलासा करने वाली पुलिस टीम का सम्मान:सादुलपुर में ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों ने पहनाया माला, अंतरराज्यीय गैंग के 5 बदमाश पकड़े


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

डकैती का खुलासा करने वाली पुलिस टीम का सम्मान:सादुलपुर में ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों ने पहनाया माला, अंतरराज्यीय गैंग के 5 बदमाश पकड़े

डकैती का खुलासा करने वाली पुलिस टीम का सम्मान:सादुलपुर में ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों ने पहनाया माला, अंतरराज्यीय गैंग के 5 बदमाश पकड़े

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

सादुलपुर : पुलिस ने एक अंतरराज्यीय डकैती गिरोह के पाँच सदस्य गिरफ्तार कर मामले का सफल खुलासा किया। इस उपलब्धि पर ग्रामीणों ने सादुलपुर पुलिस टीम का विशेष स्वागत एवं सम्मान किया। शुक्रवार दोपहर को रतनपुरा, डोकवा और सादुलपुर के लगभग 200–300 ग्रामीण पुलिस थाने आए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को साफा पहनाकर, माल्यार्पण एवं पुष्पवर्षा करके भव्य रूप से सम्मानित किया। इस अवसर पर एएसपी किशोरी लाल मीणा (IPS), निश्चय प्रसाद और थाना प्रभारी राजेश सिहाग भी पहुंचे।

हालांकि, जब उन्होंने भी अधिकारियों का माल्यार्पण करना चाहा, तो अधिकारियों ने प्रस्तावित सम्मान को अस्वीकार करते हुए कहा कि सम्मान उन लोगों को दिया जाए जो धरातल पर कठिन परिश्रम कर रहे हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने उसी पुलिस टीम का पुनः स्वागत एवं सम्मान किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस गिरफ्तारी में हेड कॉन्स्टेबल सुनील पिलानिया की टीम ने अहम भूमिका निभाई। कॉन्स्टेबल संदीप और मुकेश ने छोटी-छोटी सूचनाओं के आधार पर डकैत गिरोह के सदस्यों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस सफल कार्रवाई ने क्षेत्रवासियों में सुरक्षा का विश्वास और दृढ़ किया है। पुलिस अधिकारियों ने साथ ही यह स्पष्ट किया कि अच्छा कार्य करने वालों को ही वास्तविक सम्मान मिलना चाहिए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet