[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इंदिरा कॉलोनी में जलभराव से परेशान लोग:कलेक्टर से की समस्या के समाधान की मांग, भूख हड़ताल करने की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इंदिरा कॉलोनी में जलभराव से परेशान लोग:कलेक्टर से की समस्या के समाधान की मांग, भूख हड़ताल करने की चेतावनी

इंदिरा कॉलोनी में जलभराव से परेशान लोग:कलेक्टर से की समस्या के समाधान की मांग, भूख हड़ताल करने की चेतावनी

चूरू : चूरू की इंदिरा कॉलोनी में जलभराव की समस्या के समाधान की मांग को लेकर शुक्रवार को निवर्तमान पार्षद ने मोहल्ले वालों के साथ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान निवर्तमान पार्षद अशोक पंवार और प्रीत चावरिया ने दंडवत जनसुवाई केंद्र जाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जाम लगाकर भूख हड़ताल की जाएगी।

निवर्तमान पार्षद अशोक पंवार ने बताया कि चूरू शहर की इंदिरा कॉलोनी में पानी निकासी की समस्या बनी हुई है। इस समस्या से यहां के लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे को जिला कलेक्टर की जनसुनवाई में 6 बार उठाया जा चुका है। नगर परिषद और जिला प्रशासन को भी कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है।

उन्होंने बताया कि यहां दो सीसी सड़कों की स्वीकृति मिली थी। इनमें से एक सड़क का निर्माण हो गया। दूसरी सड़क का निर्माण कुछ प्रभावशाली लोगों और ठेकेदार की मिलीभगत के कारण नहीं हो पाया। यदि यह सड़क बन जाए तो जलभराव की समस्या काफी हद तक हल हो सकती थी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया, तो समस्या समाधान के लिये भूख हड़ताल और चक्काजाम आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet