झुंझुनूं : ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने मनाया होली स्नेह मिलन एवं महिला दिवस
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने मनाया होली स्नेह मिलन एवं महिला दिवस
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुंझुनूं : झुंझुनू ब्रह्माकुमारी सेंटर द्वारा विवेक नगर स्थित सेंटर के सभागार में रविवार अपराहन 4:00 बजे होली स्नेह मिलन एवं महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ सविता जांगिड़ थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेंटर की अमृत बहन ने की जबकि विशिष्ट अतिथि श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉक्टर डीएन तुलस्यान एवं योग प्रभारी गीता नुनिया थी। कार्यक्रम को अतिथियों के साथ सेंटर से जुड़े परमेश्वर हलवाई एवं साक्षी बहन ने भी संबोधित किया।
सभी ने होली के महत्व को रेखांकित करते हुए एक दूसरे को होली की बधाई दी। महिला दिवस के बारे में बताते हुए महिलाओं का आज के परिपेक्ष में बढ़ता रुतबा महिलाओं की शिक्षा के महत्व को दिया। सेंटर की ओर से अतिथियों का स्वागत तिलकार्चन करते हुए बैज लगाकर दुपट्टा औढाकर माल्यार्पण के साथ प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी तथा होली के गीत गाकर ढप ढंग का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर बाबा ब्रह्मा का ध्वज फहराकर सभी आगंतुकों को सेंटर की ओर से प्रसाद वितरण किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043025


