[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : स्वर्गीय पुष्पा देवी गुप्ता धर्मपत्नी रामावतार गुप्ता चिड़ावावाला की पुण्य स्मृति में निशुल्क मधुमेह चिकित्सा शिविर का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : स्वर्गीय पुष्पा देवी गुप्ता धर्मपत्नी रामावतार गुप्ता चिड़ावावाला की पुण्य स्मृति में निशुल्क मधुमेह चिकित्सा शिविर का आयोजन

स्वर्गीय पुष्पा देवी गुप्ता धर्मपत्नी रामावतार गुप्ता चिड़ावावाला की पुण्य स्मृति में निशुल्क मधुमेह चिकित्सा शिविर का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : लायंस क्लब झुंझुनू द्वारा 5 मार्च रविवार को स्वर्गीय पुष्पा देवी गुप्ता धर्मपत्नी रामावतार गुप्ता चिड़ावावाला की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र मुकेश गुप्ता एवं पुत्रवधू बबीता गुप्ता के आर्थिक सहयोग से बगड़ रोड स्थित पंसारी लायंस अस्पताल में निशुल्क मधुमेह चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में आए हुए 64 रोगियों की शुगर जांच कर उन्हें एक माह की दवाइयां लायन डॉक्टर एन.एस. नरूका के चिकित्सा परामर्श पर निशुल्क प्रदान की गई।

इस अवसर पर दानदाता परिवार से रामावतार गुप्ता एवं मुकेश गुप्ता तथा क्लब अध्यक्ष लायन अमरनाथ जांगिड़, सचिव लायन शिव कुमार जांगिड़, कोषाध्यक्ष लायन भागीरथ प्रसाद जांगिड़, संरक्षक एमजेएफ लायन एस एन शर्मा, लायन डॉ एन एस नरूका, रीजन चेयरमैन लायन नरेंद्र व्यास, संयोजक महिपाल सिंह सहित अन्य सेवाभावी जन उपस्थित थे।

इसी प्रकार क्लब ने आज बहुउद्देश्यीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। जिसमें आए 35 रोगियों को डॉ लायन एन एस नरूका के चिकित्सा परामर्श पर क्लब द्वारा सात दिवस की दवाइयां निशुल्क प्रदान की गई। उपरोक्त शिविर के संयोजक लायन महिपाल सिंह व लायन कैलाश चंद्र टेलर थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet