स्मार्ट मीटर लगवाने बंद करवाने के लिए लोकप्रिय विधायक श्रवण कुमार जनता के लिए उतरे सड़कों पर
स्मार्ट मीटर हमारी जनता के लिए स्मार्ट नहीं है : विधायक श्रवण कुमार

सूरजगढ : विद्युत विभाग द्वारा लगाए जा रहे विद्युत मीटर हमारी जनता के लिए स्मार्ट नहीं है। नगर कांग्रेस कमेटी सूरजगढ़ द्वारा आयोजित स्मार्ट मीटर विरोध प्रदर्शन के दौरान बोलते हुए सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि सूरजगढ़ की जनता जनार्दन ने मुझे अपार बहुमत से जिताया है उसके सुख दुख में खड़े होना मेरा उत्तरदायित्व बनता है। लोकतंत्र में जनता जनार्दन सर्वोपरि होती है। इसीलिए जनता जनार्दन की सेवा करना मेरी पहली प्राथमिकता है। सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे। स्मार्ट मीटर की रीडिंग तेज चलती है जिससे जनता पर बिल का आर्थिक भार बढ़ेगा। स्मार्ट मीटर केबल प्राइवेट कंपनियों का घर भरने का साधन मात्र है। विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि स्मार्ट मीटर सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र नहीं लगने देंगे। अगर सरकार में स्मार्ट मीटर लगाना बंद नहीं करेगी तो हमें आंदोलन को तेज करना पड़ेगा।
जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष मानसिंह सहारण ने का की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। स्मार्ट मीटर लगाकर आम जनता पर आर्थिक भार डालने का काम कर रही है। आम मजदूर,किसान और व्यापारी भाजपा सरकार से तंग है। जनहित में काम करने की बजाय जनता को परेशान करने का काम यह सरकार कर रही है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नगर पालिका सूरजगढ़ के पार्षद महावीर प्रसाद सैनी ने कहा विद्युत विभाग को स्मार्ट मीटर लगवाने तत्काल प्रभाव से बंद करने चाहिए। अगर विभाग स्मार्ट मीटर लगाना बंद नहीं करेगा तो आंदोलन को और उग्र करेंगे। प्रदर्शन कार्यक्रम को शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह चेतीवाल, पालीराम मुंशी सहित अन्य कई कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। चंद्रजी मिस्त्री ग्रेज चिड़ावा रोड़ से पावर हाउस तक पैदल चलकर अधिशासी अभियंता के नाम सहायक अभियंता को ज्ञापन दिया।
प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर यश डैला, सिंघाना नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डीपी सैनी,कांग्रेस सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र नायक,सिंघाना कांग्रेस मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कालोड़िया, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष, नगर कांग्रेस संगठन महासचिव सांवरमल सैनी, कांग्रेस सेवादल विधानसभा अध्यक्ष जीवनसिंह नायक,राजीव गांधी पंचायती राज कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी,नगर पालिका पार्षद सज्जन सैनी,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विकाससिंह शेखावत, मजदूर ट्रेड यूनियन कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अशोक कटेवा, क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष रामजीलाल सैनी,पूर्व पार्षद संजय चौधरी ,योगेश सोनी,रंगलाल मिस्त्री,मोतीलाल बासिया, पूर्व सीएमएचओ डॉ.जीएल मौर्य,अंतरसिंह श्योराण,चंद्रभान जागीड,मुकेश बाकोलिया, वाल्मिकी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष विजय चंदेलिया,छोटेलाल कटारिया, राजेश ओला,मुकेश लुगरिया, सुरेश बडगुजर,जीणी सरपंच अमिलाल,कपिल शाह, रोशन सैनी,सलीम ख़िलजी,रवि मीणा, अजयपाल सिंग,महिपाल मीणा सहित कई गणमान्य नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।