[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गाडाखेड़ा की कंचन ने बोर्ड परीक्षा में मारी बाज़ी, 93.40% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गाडाखेड़ा की कंचन ने बोर्ड परीक्षा में मारी बाज़ी, 93.40% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया

गाडाखेड़ा की कंचन ने बोर्ड परीक्षा में मारी बाज़ी, 93.40% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया

गाडाखेड़ा : शहीद लेफ्टिनेंट इंद्राज सिंह राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गाडाखेड़ा की छात्रा कंचन ने बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 93.40% अंक प्राप्त किए हैं। कंचन ने कुल 467 अंक हासिल कर प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की है। कंचन ने विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किएः हिंदी (अनिवार्य): 98 अंग्रेज़ी (अनिवार्य): 75 इतिहासः 97 भूगोलः 98 हिंदी साहित्य: 99 कंचन के इस प्रदर्शन पर उनके पिता विजय सिंह और माता कृष्णा देवी ने गर्व जताया और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने कंचन को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “कंचन हमारे विद्यालय के लिए प्रेरणा स्रोत है। गांव और स्कूल दोनों ही इस उपलब्धि से गौरवांवित हैं। कंचन की यह सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग का परिणाम है।

कंचन

इसी तरह निशा ने बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 91.40% अंक प्राप्त किए हैं। निशा ने कुल 457 अंक हासिल कर प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की है। निशा के विषयवार अंक इस प्रकार हैं: हिंदी (अनिवार्य): 97 अंग्रेज़ी (अनिवार्य): 72 इतिहास: 98 भूगोल: 92 हिंदी साहित्य: 98 उनकी इस सफलता पर पिता मोहन और माता राजबाला ने गर्व प्रकट किया है। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने निशा को आशीर्वाद देते हुए कहा कि “निशा ने पूरे विद्यालय का नाम रोशन किया है, यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। गांव और स्कूल में निशा की इस सफलता को लेकर खुशी की लहर है।

निशा

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77