[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा का चिड़ावा-मंड्रेला बाईपास पर भव्य स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा का चिड़ावा-मंड्रेला बाईपास पर भव्य स्वागत

51 किलो की फूलों की माला पहनाकर कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन, गूंजे जोरदार नारे

चिड़ावा : चिड़ावा-मंड्रेला बाईपास पर रविवार को पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा के आगमन पर जोरदार स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह स्वागत समारोह में तब्दील हो गया, जब कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने अपने नेता का पारंपरिक साफा पहनाकर तथा 51 किलो की विशाल फूलों की माला से सम्मानित किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समाजसेवी व राजनीतिक नेता उपस्थित रहे। स्वागत के दौरान गगनभेदी नारों के साथ जनसमूह ने डॉ. शर्मा के प्रति अपना समर्थन और स्नेह जताया।

मुख्य स्वागतकर्ताओं में महेश सैनी, हिंदू क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष विकास डूमोली, देवेंद्र शर्मा, पूर्व सरपंच मोहनलाल शर्मा, रवि शर्मा (आलमपुरा), बाबूलाल शर्मा (देवरोड), अनिल नेहरा, विशाल कुमार, राकेश कुमार, कपिल कटेवा काशी, सौरभ शर्मा, सुभाष भांभू, मुकेश सैनी, फारूक कुरैशी, प्रभु सैनी, कुलदीप गुजर, संदीप चाहर, सत्यप्रकाश शर्मा, आकाश चौधरी और बंटी शर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे।

समारोह में वक्ताओं ने डॉ. राजकुमार शर्मा के चिकित्सा और जनसेवा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. शर्मा एक जननायक के रूप में हमेशा आमजन की भलाई के लिए तत्पर रहते हैं।

जनसमूह ने उनके नेतृत्व पर पूर्ण भरोसा जताते हुए क्षेत्र के विकास में सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। इस भव्य स्वागत समारोह ने यह स्पष्ट संकेत दिया कि स्थानीय जनता डॉ. शर्मा के सक्रिय और प्रभावी नेतृत्व में फिर से विकास की दिशा में एकजुट होकर आगे बढ़ने को तैयार है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77