[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में शेखावाटी यूथ क्लब का रक्तदान शिविर:531 यूनिट रक्त एकत्र, ब्लड बैग समाप्त होने के कारण 70 युवाओं को बिना रक्त दिए लौटना पड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में शेखावाटी यूथ क्लब का रक्तदान शिविर:531 यूनिट रक्त एकत्र, ब्लड बैग समाप्त होने के कारण 70 युवाओं को बिना रक्त दिए लौटना पड़ा

पिलानी में शेखावाटी यूथ क्लब का रक्तदान शिविर:531 यूनिट रक्त एकत्र, ब्लड बैग समाप्त होने के कारण 70 युवाओं को बिना रक्त दिए लौटना पड़ा

पिलानी : पिलानी के राजपुरा लिंक रोड स्थित एक होटल में शेखावाटी यूथ क्लब द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा नेता राजेश दहिया ने शिविर का उद्घाटन किया। यह शिविर स्वर्गीय नौरंगलाल फोरमैन और परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया।

राजेश फोरमैन ने 87वीं बार रक्तदान किया

यूथ क्लब के अध्यक्ष राजेश फोरमैन ने 87वीं बार रक्तदान किया। पिलानी, चिड़ावा और जयपुर से आई ब्लड बैंक की टीमों ने कुल 531 यूनिट रक्त एकत्र किया। हालांकि ब्लड बैग समाप्त होने के कारण 70 से अधिक युवाओं को बिना रक्तदान किए लौटना पड़ा। यूथ क्लब 1998 से प्रतिवर्ष इस शिविर का आयोजन कर रहा है।

समापन समारोह में राजस्थान के पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा और सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार मुख्य अतिथि रहे। जगदीश शर्मा, फूलसिंह सैनी और पवन तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में डॉ. राजकुमार शर्मा को रक्तदाताओं के रक्त से तौला गया। डॉ. राजकुमार शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिए रक्तदान से बड़ा कोई काम नहीं हो सकता। विधायक श्रवण कुमार और डॉ राजकुमार शर्मा ने शेखावाटी यूथ क्लब के कार्यकर्ताओं और रक्तदान करने वाले युवाओं की सराहना की।

पालिका उपाध्यक्ष दीपिका शर्मा, फोरमैन परिवार के सदस्य तथा पिलानी शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए युवाओं ने शिविर में रक्तदान किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर सुशील काका, राजेश शर्मा, सुरेश कुमावत, संत कुमार चावला, अनिल शर्मा, एडवोकेट पवन माटोलिया, जमील मनियार, मुबारक मनियार, दिनेश हलवाई, राजू पुजारी, सुरेंद्र सिंह शेखावत, सुनील मास्टर सहित शेखावाटी यूथ क्लब के कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्यजन उपस्थित रहे। समापन पर सभी रक्तदाताओं का सम्मान किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77