[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विद्युत विभाग में नवीकरणीय ऊर्जा पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विद्युत विभाग में नवीकरणीय ऊर्जा पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन

विद्युत विभाग में नवीकरणीय ऊर्जा पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : ग्रिड कनेक्टेड रूफटॉप सोलर के संबंध में विद्युत विभाग झुंझुनूं में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। विद्युत विभाग के प्रबंध निदेशक के.पी. वर्मा एवं मुख्य अभियंता (प्रशिक्षण) सुरेश नागरानी के निर्देशों पर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एनपीटीआई शिवपुरी द्वारा प्रायोजित इस प्रशिक्षण में झुंझुनूं जिले के 40 सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता तथा तकनीशियनों ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ अधीक्षण अभियंता महेश टीबड़ा ने किया।

अधीक्षण अभियन्ता महेश टीबड़ा ने एनपीटीआई शिवपुरी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर को नवीकरणीय ऊर्जा के प्रोत्साहन हेतु लाभदायक बताया और आगे भी सभी को ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने हेतु प्रोत्साहित किया। सहायक अभियंता (प्रशिक्षण) निशा हिरणवाल ने प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में संबोधित करते हुए नवीकरणीय ऊर्जा को देश का भविष्य बताया तथा कहा कि आने वाला समय नवीकरणीय ऊर्जा का समय है एवं उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम झुंझुनूं जिले के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेषज्ञों सहायक निदेशक रोहित गुप्ता एनपीटीआई शिवपुरी, सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता खुर्शीद हुसैन, अधिशासी अभियंता कमलदीप तुली आदि ने व्याख्यान दिए।उल्लेखनीय है कि विद्युत विभाग द्वारा नवाचार करते हुए एनपीटीआई के सभी व्याख्याताओं को सम्मानित किया तथा हार्दिक आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन विद्युत विभाग के सहायक अभियन्ता (प्रशिक्षण) निशा हिरणवाल, कार्मिक अधिकारी झुंझुनूं जाहिद हुसैन, सज्जन सैनी, रघुवीर आदि ने किया

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62