[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

2 बाइक सवारों को ट्रोले ने कुचला, 30 मीटर घिसटा:सड़क से उतर कर गड्ढे में धंसा, मोटरसाइकिल पिचकी; दोनों की मौके पर मौत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बांसवाड़ाराजस्थानराज्य

2 बाइक सवारों को ट्रोले ने कुचला, 30 मीटर घिसटा:सड़क से उतर कर गड्ढे में धंसा, मोटरसाइकिल पिचकी; दोनों की मौके पर मौत

2 बाइक सवारों को ट्रोले ने कुचला, 30 मीटर घिसटा:सड़क से उतर कर गड्ढे में धंसा, मोटरसाइकिल पिचकी; दोनों की मौके पर मौत

बांसवाड़ा : तेज रफ्तार ट्रोले ने सामने से आ रहे बाइक सवार 2 युवकों को कुचल दिया। ट्रोले के नीचे 30 मीटर घिसटते हुए ले गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रोला सड़क से उतर कर खेत में जाकर गड्ढे में गिर गया। बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई। राहगीरों ने दोनों को ट्रोले के नीचे से निकाला। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मृतकों के पास से मिले आईडी कार्ड से उनके नाम और पते जुटाए। हादसा बांसवाड़ा के कलिंजरा थाना इलाके से गुजर रहे नेशनल हाईवे 56 का शनिवार सुबह 9 बजे का है।

ट्रोला बाइक को कुचलते हुए निकला

कलिंजरा थाने के सीआई विक्रम सिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। सिंह ने बताया- हादसे में विजय कटारा (28) और जिगर सोलंकी (20) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों कुशलगढ़ के कसारवाड़ी गांव के रहने वाले थे। दोनों किसी काम से बांसवाड़ा आ रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रोले ने बाइक को चपेट में ले लिया। दोनों बाइक सहित ही ट्रोले के नीचे आ गए। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों की मदद से दोनों को ट्रोले के नीचे से निकाला गया।

तस्वीरों में देखिए हादसा

तस्वीर उस बाइक की है जिसपर विजय और जिगर सवार थे। ट्रोले के नीचे आने से बाइक पूरी तरह पिचक गई।
तस्वीर उस बाइक की है जिसपर विजय और जिगर सवार थे। ट्रोले के नीचे आने से बाइक पूरी तरह पिचक गई।
ट्रोला भी सड़क से उतर कर खेत में बने एक गड्ढे में जा धंसा।
ट्रोला भी सड़क से उतर कर खेत में बने एक गड्ढे में जा धंसा।
मौके पर मौजूद राहगीरों ने ही पुलिस को सूचना देकर बुलाया।
मौके पर मौजूद राहगीरों ने ही पुलिस को सूचना देकर बुलाया।

ट्रोला जब्त, ड्राइवर मौके से फरार

सीआई ने बताया- इसके बाद परिजनों को सूचना दी और दोनों के शव बांसवाड़ा एमजी अस्पताल पहुंचाए गए। जहां पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिजनों की रिपोर्ट पर ट्रोले मालिक और ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ड्राइवर मौके से फरार हो गया है लेकिन ट्रोले को जब्त कर लिया है।

कॉलेज में पढ़ता था जिगर

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूरी कर घर में सहयोग करते थे। विजय कटारा शादी शुदा था और उसके एक 5 साल का बच्चा है। जिगर कॉलेज में पढ़ाई करता था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62