[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में दो कारों की टक्कर, 4 जने घायल:एक कार खाई में गिरकर जली, लोगों ने शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में दो कारों की टक्कर, 4 जने घायल:एक कार खाई में गिरकर जली, लोगों ने शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला

पिलानी में दो कारों की टक्कर, 4 जने घायल:एक कार खाई में गिरकर जली, लोगों ने शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला

पिलानी : शुक्रवार रात करीब 8 बजे पिलानी के रायला मोड़ के पास NH-709 पर दो स्विफ्ट कारों में टक्कर हो गई। हादसे में एक कार कई पलटे खाकर हाईवे से नीचे खाई में गिर गई और उसमें आग लग गई।

घटना उस समय हुई जब पिलानी निवासी सुनील जांगिड़ राजगढ़ से अपने घर लौट रहे थे। रायला मोड़ से पिलानी की तरफ मुड़ते समय सामने से आ रही हरियाणा नंबर की स्विफ्ट कार से उनकी कार की भिड़ंत हो गई।

स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए। उन्होंने पलटी हुई कार को सीधा किया और आग बुझाई। कार के शीशे तोड़कर चारों यात्रियों को बाहर निकाला गया। हरियाणा नंबर की कार में बड़ी थिरपाली के पुष्पेंद्र, राजगढ़ के अंकित, अशोक और पिलानी गोल चक्कर के कार्तिक सवार थे।

हादसे में पुष्पेंद्र को गंभीर चोटें आईं हैं। अन्य तीन लोग भी घायल हुए हैं। दूसरी कार के चालक सुनील जांगिड़ को मामूली चोटें आईं हैं।

सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। EMT अंकित पूनिया और पायलट ख्यालीराम ने सभी घायलों को पिलानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77