[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मानोता जाटान के शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन: ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया और महाआरती में लिया भाग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मानोता जाटान के शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन: ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया और महाआरती में लिया भाग

मानोता जाटान के शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन: ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया और महाआरती में लिया भाग

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : मानोता जाटान के शिव मंदिर में शुक्रवार को आसाड शुक्ल पक्ष की दूज के उपलक्ष में पंडित शंभू दयाल शर्मा के सानिध्य मे भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का आयोजन सूबेदार रामनारायण ढाका के सौजन्य से किया गया था। भंडारे में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। चंदगीराम ढाका ने बताया कि शिव मंदिर परिसर में बने बाबा लाल दास महाराज की समाधि स्थल पर पूजा अर्चना कर प्रातः 11:15 बजे महा आरती के साथ भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ हुआ। ग्रामीणों ने पंगत में बैठकर दाल-चूरमा का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सभी लोग प्रसाद ग्रहण कर भाव विभोर हो गए। इससे पूर्व रात्रि में सन्तोष देवी, प्रवेश देवी, सुनीता देवी, मंजू देवी, सहित ग्रामीण महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर जागरण किया गया।

महाआरती एव भंडारे में राजकुमार ढाका, रामेश्वर लाल ढाका, प्रताप सिंह ,रोहिताश सिंह, अशोक कुमार, प्रमोद कुमार, नरेंद्र कुमार, सुबेदार सुभाष चन्द्र लोदीपुरा, कुलदीप ढाका, सभाचंद्र ढाका, जुगलाल ढाका, रामचंद्र कुलहरी, सरदार सिंह नीमकाथाना, सूबेदार शीशराम सहित अनेक ग्रामीणमौजूद थे। सभी ने प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद लिया।इस तरह के आयोजन ग्रामीण एकता और सामुदायिक भावना को मजबूत करते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77