नयागांव की पहाड़ी से पत्थर ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त:देवलावास मार्ग पर नाकाबंदी कर पकड़ा, ड्राइवर गिरफ्तार
नयागांव की पहाड़ी से पत्थर ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त:देवलावास मार्ग पर नाकाबंदी कर पकड़ा, ड्राइवर गिरफ्तार
पचेरीकलां : पचेरीकलां पुलिस ने बुधवार को अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने पत्थरों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजपाल सिंह यादव ने बताया कि कार्यवाहक एसपी देवेन्द्र सिंह राजावत के निर्देश पर अवैध खनन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि प्रतिबंधित नयागांव की पहाड़ी से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चेजा पत्थर भरकर देवलावास होते हुए गांव ढाणा की ओर जा रहा है।
पुलिस टीम ने गांव ढाणा से देवलावास जाने वाले मार्ग पर नाकाबंदी की। जांच में ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध खनन किए गए पत्थर मिले। चालक धर्मवीर के पास खनन का कोई रवन्ना या अनुज्ञापत्र नहीं था। पुलिस ने हरियाणा के सोहला निवासी धर्मवीर को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई में थानाधिकारी राजपाल सिंह यादव, एचसी वीरेन्द्र, कॉन्स्टेबल कमलेश, रोहिताश और घनश्याम शामिल थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2009640


