[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एसएफआई ने कॉलेज प्रशासन को सौंपा ज्ञापन:सरकारी कॉलेज में प्रिंसिपल और शिक्षकों की नियुक्ति की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एसएफआई ने कॉलेज प्रशासन को सौंपा ज्ञापन:सरकारी कॉलेज में प्रिंसिपल और शिक्षकों की नियुक्ति की मांग

एसएफआई ने कॉलेज प्रशासन को सौंपा ज्ञापन:सरकारी कॉलेज में प्रिंसिपल और शिक्षकों की नियुक्ति की मांग

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी के सरकारी कॉलेज में छात्र संगठन एसएफआई ने शैक्षणिक स्टाफ की कमी का मुद्दा उठाया है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने कार्यवाहक प्रिंसिपल को कॉलेज आयुक्तालय के नाम आज ज्ञापन सौंपा। एसएफआई के महासचिव शिवा वर्मा के नेतृत्व में छात्रों ने यह ज्ञापन दिया।

उन्होंने बताया कि कॉलेज में प्रिंसिपल और लेक्चरर्स के कई पद लंबे समय से खाली हैं। इससे कॉलेज का शैक्षणिक माहौल प्रभावित हो रहा है। संगठन ने सभी शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों को भरने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही पदों को नहीं भरा गया तो वे आंदोलन करेंगे।

ये रहे मौजूद

ज्ञापन देने वालों में तहसील अध्यक्ष बब्लू सैनी, महासचिव शिवा वर्मा, समीर, राहुल कुमार, विक्रम सिंह, मुकेश कुमार, प्रियंका कुमारी, सोनिया कुमारी, सुशीला कुमारी, करीना और अनिता कुमारी भी शामिल थीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22