[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में होम्योपैथी कैंप:127 मरीजों को मिला मुफ्त इलाज और दवाएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में होम्योपैथी कैंप:127 मरीजों को मिला मुफ्त इलाज और दवाएं

श्रीमाधोपुर में होम्योपैथी कैंप:127 मरीजों को मिला मुफ्त इलाज और दवाएं

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में रोटरी क्लब सनराइज़ द्वारा चौधरी नाथूराम भामु रोटरी भवन में 458वां निशुल्क पाक्षिक होम्योपैथी कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में 127 मरीजों को निःशुल्क परामर्श और दवाएं दी गईं। पूर्व सह प्रांतपाल गिरिराज कयाल ने बताया कि यह कैंप हर दूसरे रविवार को रोटरी भवन में लगाया जाता है। डॉ. एस.एल. चौधरी ने कैंप में मरीजों का परामर्श किया। उन्होंने पथरी, प्रोस्टेट, चर्म रोग, पेट रोग, दमा-श्वास और सोरायसिस जैसी बीमारियों का इलाज किया। साथ ही साइटिका, नजला, जुखाम, टोंसिल्स, एलर्जी, माइग्रेन, फंगल इंफेक्शन और जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीजों को भी देखा। क्लब की ओर से सभी मरीजों को 14 दिनों की दवाइयां मुफ्त दी गईं। कैंप में डॉ. चौधरी के साथ क्लब के चार्टर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कसेरा, विजय कुमार कसेरा, डॉ. माधव सिंह और अन्य सदस्यों ने सेवाएं दीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77