[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाबा जुझार मेला कमेटी की वार्षिक बैठक:अध्यक्ष पद को किया समाप्त, मंदिर का विकास करना होगा प्राथमिकता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

बाबा जुझार मेला कमेटी की वार्षिक बैठक:अध्यक्ष पद को किया समाप्त, मंदिर का विकास करना होगा प्राथमिकता

बाबा जुझार मेला कमेटी की वार्षिक बैठक:अध्यक्ष पद को किया समाप्त, मंदिर का विकास करना होगा प्राथमिकता

पाटन : पाटन के ग्राम पंचायत स्यालोदड़ा में रविवार को बाबा जुझार मेला कमेटी की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछले वर्ष के मेले का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। पूर्व कार्यकारिणी को भंग कर दिनेश कुमार को सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष चुना गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि मंदिर का विकास उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही अब अध्यक्ष पद को समाप्त कर दिया जाएगा। मेला कमेटी के सभी सदस्य और ग्रामीण केवल बाबा जुझार के सेवक के रूप में जाने जाएंगे। स्यालोदड़ा स्थित बाबा जुझार का मंदिर ऐतिहासिक महत्व रखता है। बाबा जुझार का जन्म पाटन क्षेत्र के इमलोहा गांव के एक राजपूत परिवार में हुआ था। वे मुस्लिम आक्रमणकारियों से गांव की रक्षा करते हुए अपने भाइयों के साथ वीरगति को प्राप्त हुए थे।

मंदिर में रामनवमी की पूर्व संध्या पर जागरण और रामनवमी के दिन मेला आयोजित होता है। स्थानीय परंपरा के अनुसार ग्रामीण खीर-चूरमा का भोग लगाते हैं। यह मंदिर आसपास के कई गांवों का आस्था केंद्र है। यहां लोग वर्षभर जात-जड़ूले चढ़ाने आते हैं। विवाह समारोह में दूल्हा बारात से पहले मंदिर में धोक देता है। ग्रामीणों का विश्वास है कि बाबा जुझार की कृपा से गांव में प्राकृतिक आपदाएं नहीं आती और फसलें सुरक्षित रहती हैं।

ये रहे मौजूद

इस दौरान ओमप्रकाश, भूप सिंह, रमेश गुर्जर, पूर्व अध्यक्ष गीरवर सैनी, जयमल गुर्जर, श्री राम गुर्जर, श्याम सुंदर वर्मा, कालू खान, राजेश गुर्जर, पूर्ण जांगिड़, बल्लू गुर्जर, कैलाश, ओमपाल गुर्जर, बाबूलाल, कृष्ण कुमार सिरोहीवाल, हरचंद गुर्जर, सुभाष, अमर सिंह धानक, छोटे लाल गुर्जर, जगन सैनी, मोटा खान, अजय कुमार, रफीक खान सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77