[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सालासर में रेहड़ी चालकों को जगह देने की मांग:66 दिन से चल रहा धरना, 4 दिन से भूख हड़ताल जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सालासर में रेहड़ी चालकों को जगह देने की मांग:66 दिन से चल रहा धरना, 4 दिन से भूख हड़ताल जारी

सालासर में रेहड़ी चालकों को जगह देने की मांग:66 दिन से चल रहा धरना, 4 दिन से भूख हड़ताल जारी

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पंचायत समिति में चल रही जनसुनवाई में पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए सालासर में रेहड़ी चालकों को बिक्री के लिए जगह उपलब्ध करवाने और वेंडिंग जोन में अतिक्रमण हटाने की मांग रखी।

तहसील अध्यक्ष तेजपाल गोदारा के नेतृत्व में एडीएम मंगलाराम पूनिया को जिला कलेक्टर के नाम दिए ज्ञापन में लिखा कि सालासर उपतहसील के सामने पिछले 66 दिनों से रेहड़ी संचालकों को जगह उपलब्ध करवाने और कस्बे के वेंडिंग जोन से अतिक्रमण हटाने को लेकर धरना जारी है। लम्बे समय तक मांगें नहीं माने जाने के कारण पिछले 4 दिन से भारत की जनवादी नौजवान सभा जिलाध्यक्ष दीनदयाल गुलेरिया व पवन प्रजापत भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

ज्ञापन में धरनार्थियों की मांगें जल्दी माने जाने व सालासर को पूर्ण अतिक्रमण मुक्त करने की मांग रखी। ज्ञापन देने वालों में कॉमरेड रामनारायण रुलानिया, जगदेव बेड़ा, सिराज खान, विक्रम रुलानिया, मुमताज खान, रामेश्वरलाल, नगेन्द्र जाट, रामनारायण स्वामी, किशनलाल छरंग सहित बड़ी संख्या में किसान सभा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77