[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किसानों को मौसमी बीमारियों से फसल बचाने के तरीके बताए:चिड़ावा में हुई गोष्ठी, 100 से ज्यादा किसानों को दी योजनाओं की जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

किसानों को मौसमी बीमारियों से फसल बचाने के तरीके बताए:चिड़ावा में हुई गोष्ठी, 100 से ज्यादा किसानों को दी योजनाओं की जानकारी

किसानों को मौसमी बीमारियों से फसल बचाने के तरीके बताए:चिड़ावा में हुई गोष्ठी, 100 से ज्यादा किसानों को दी योजनाओं की जानकारी

चिड़ावा : चिड़ावा के स्टेशन रोड स्थित पंचायत समिति मुख्यालय पर आत्मा परियोजना के तहत खरीफ पूर्व कृषक गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस गोष्ठी में 100 से अधिक किसानों ने भाग लिया। किसानों को कई महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। इनमें कम पानी से अधिक उपज लेने की तकनीक शामिल थी। साथ ही ऑर्गेनिक खेती को अपनाकर उर्वरक और रसायनों के उपयोग को कम करने की जानकारी दी गई। मौसमी बीमारियों से फसलों को बचाने के तरीके भी बताए गए।

वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक चतर सिंह भालोठिया ने उद्यान विभाग की अनुदान योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने जैविक खेती, सब्जी और बागवानी के बारे में भी बताया। पशुपालन विभाग के डॉ. विश्वदीव ने पशु बीमा योजना और मंगला बीमा की जानकारी दी। उन्होंने पशु रोगों की रोकथाम के उपायों पर भी चर्चा की।

सहायक कृषि अधिकारी संजय ने कृषि विकास योजनाओं से किसानों को अवगत कराया। कार्यक्रम में कृषि पर्यवेक्षक रक्षा कुमारी, कंचन चौधरी, अनिल सियारण, पुष्पेंद्र, सुनाराम, शंकर लाल और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक कृषि अधिकारी मनोज तिलौटिया ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77