ऑफिस के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर भागा युवक:पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर पकड़ा, बाइक चोरी की बड़ी वारदातों के खुलासे होने की संभावना
ऑफिस के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर भागा युवक:पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर पकड़ा, बाइक चोरी की बड़ी वारदातों के खुलासे होने की संभावना
सीकर : सीकर शहर के भैरुपुरा रोड स्थित सुबहानअल्लाह मस्जिद के पास 11 जून को हुई बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शकिल अहमद की हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक चुराई थी जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस को दी रिपोर्ट में शकिल अहमद निवासी मोहल्ला कारीगरान (सीकर) ने बताया था कि उसकी बाइक उनके ऑफिस के सामने से रात 9:45 बजे चोरी हो गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया।
पुलिस ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान मोहल्ला जमीदारान (सीकर) के पास रहने वाले सलमान (19) की पहचान हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें सलमान ने चोरी का जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने सलमान के कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद कर ली है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या सलमान अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2048593


