लकड़ियों की छानी बनाकर कर रहे थे तस्करी, दो ट्रक जब्त
लकड़ियों की छानी बनाकर कर रहे थे तस्करी, दो ट्रक जब्त
चिड़ावा : वन विभाग की टीम ने तस्करों के खिलाफ अलग-अलग जगहों पर कार्यवाही करते हुए अवैध हरी लकडिय़ों से भरे दो ट्रक जब्त किए। जिसमें पंचमेल लकडिय़ों की छानी (कुतर) बनाकर लकडिय़ों को भर रखा था। जिसे तस्करी कर हरियाणा ले जाया जा रहा था। रैंजर सुमन कुमारी ने बताया कि झुंझुनूं वन संरक्षक उदाराम सियोल, सहायक वन संरक्षक कमलचंद के निर्देशन पर गश्त के दौरान अलग-अलग जगहों पर ट्रकों की तलाशी ली गई।
जिस पर चालक महेंद्रगढ़ निवासी सुनील और पिंटू ने ट्रकों को भगाने के प्रयास किए। वन विभाग की टीम ने ट्रकों को रोककर तलाशी ली तो हरी लकड़ी की छानी भरी थी। जिस पर दोनों ट्रकों को राजस्थान वन अधिनियम के तहत जब्त किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044011


