[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रोड निर्माण में अनियमितता बरतने पर किया प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रोड निर्माण में अनियमितता बरतने पर किया प्रदर्शन

रोड निर्माण में अनियमितता बरतने पर किया प्रदर्शन

खेतड़ी : स्टेट हाइवे नम्बर 13 पर सड़क निर्माण में अनियमितता बरतने के आरोप में कस्बेवासियों ने प्रदर्शन किया।

डॉ. सोमदत्त भगत ने बताया कि निर्माण कम्पनी के द्वारा जो सड़क बनाई जा रही है उसमे ना तो नाली बनाई जा रही है ना ही सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। यहां तक कि पहले से टूटी हुई सड़क को भी नहीं उखाड़ा जा रहा है। जितेन्द्र सोनी ने बताया कि खेतड़ी बस स्टैंड के पास सड़क की चौड़ाई कम होने से आए दिन जाम लगा रहता है।

कैलाश स्वामी ने बताया कि सड़क के किनारे लोगों ने स्टेट हाइवे की भूमि पर नियमों के विरूद्ध मकान दुकान बना रखे हैं जिनका सरकार ने मुआवजा भी दे दिया लेकिन फिर भी सड़क को चौड़ा नहीं किया जा रहा है।

अशोक सोनी ने बताया कि सड़क निर्माण करने वाली कंपनी पुरानी सीमेंटेड सड़क पर खरोच कर उसी पर पुन: डामरीकरण कर रही है। जबकि इसके निर्माण में कुल पांच परत प्रस्तावित थी। लेकिन मौके पर कहीं एक परत तो कहीं दो परत बिछाई जा रही है। इससे सड़क की गुणवत्ता पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है। राज्य सरकार इस सड़क पर इतना खर्च कर रही है लेकिन यह गुणवत्ता अनुसार नहीं बनाई जा रही है। इस मामले की जांच करवाई जाए ।

प्रदर्शन करने वालो में भूपेन्द्र सोढा, योगेन्द्र सैनी, विजेश पवार, अशोक सोनी, डॉ. सोमदत्त भगत, कैलाश स्वामी, पवन कुमार भार्गव, जितेंद्र सोनी, व प्रमोद सोनी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77