चूरू में नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ:पोस्टर विमोचन के साथ जागरूकता अभियान की शुरुआत
चूरू में नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ:पोस्टर विमोचन के साथ जागरूकता अभियान की शुरुआत
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की। जिला कलेक्ट्रेट आपणी योजना परिसर में अभियान के पोस्टर का विमोचन किया गया। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने पोस्टर को जिले के महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाने के निर्देश दिए। इनमें हॉट स्पॉट, प्रमुख चौराहे, मॉल, बाजार, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन शामिल हैं। कलेक्टर सुराणा ने कई विभागों के बीच समन्वय की बात कही। इनमें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, खेल एवं युवा मामलात विभाग शामिल हैं। साथ ही उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग भी इस अभियान का हिस्सा होंगे। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक नगेन्द्र सिंह राठौड़ मौजूद थे। अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रामनिवास भूंवाल और महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक राजेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043930


